36.7 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : तीन दिन से गायब युवक का नहर में मिला शव

जौनपुर : तीन दिन से गायब युवक का नहर में मिला शव

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               मुंगरा बादशाहपुर स्टेशन पर अपने रिश्तेदार को छोड़ने गए तीन दिनों से लापता युवक का शव नगर के गुड़हाई मोहल्ले के समीप से गुजरी एक नहर में बृहस्पतिवार को मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के दयाल के पूरा (रामनगर) निवासी तुलसी राम बिंद (25) पुत्र महेंद्र बिंद तीन दिन पहले सोमवार की शाम को 7 बजे अपनी बाइक से एक रिश्तेदार को मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर बैठाने घर से निकला था।

वापस घर जाते समय नईबाजार में एक दुकान पर रुक कर कुछ सामान खरीदा और बाइक वहीं पर खड़ी कर दिया। देर रात तक युवक बाइक लेने नहीं आया तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक थाने ले गई। इसकी जानकारी रात को पुलिस ने परिजनों को दी तो वे परेशान हो गए। रातभर उसे खोजा गया, लेकिन पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन थाने में परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह तुलसी राम की लाश गुड़हाई मुहल्ले स्थित एक नहर में उतराई मिली। 

पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।चर्चा है कि तुलसीराम बिंद से नईबाजार में ही किसी से सोमवार की रात में झगड़ा हो गया था। युवकों ने उसकी पिटाई कर दिया। भागते समय वह नहर में गिर गया तो दौड़ाने वाले लोग फरार हो गए। किसी ने घटना वाली रात को पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। बृहस्पतिवार को उसका शव नहर में मिला। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला का कहना है कि घटना के सारे पहलुओं की जांच की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37206164
Total Visitors
1091
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This