जौनपुर : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुत्तुपुर तिराहे के समीप रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


















