जौनपुर : तेरहवीं का बहिष्कार कर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंधी गांव में अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव की माता रामरत्ती यादव के निधन पर ब्रह्मभोज तेरहवीं का बहिष्कार कर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में लोगों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल प्रताप यादव ब्लॉक प्रमुख मड़ियाहूं ने कहा कि यह प्रथा समाज में एक कुरीति है। इसे समाप्त किया जाना चाहिए। अब तक हमने 524 तेरहवीं कार्यक्रम का बहिष्कार करवाया है तथा लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे हैं।

















