जौनपुर : त्यागी ने अपने नाम को किया यथार्थ, धरकार बस्ती में मनाया बेटी की प्रथम जन्मदिवस
# 30 परिवार को कम्बल, खाद्यान्न सामग्री, तेल, मसाला, सब्जियां समेत लाई-चूरा गट्टा का किया वितरण
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
खुशियां बांटनी है तो उपेक्षितों संग बांटिए, मदद करनी है तो जरूरतमंदों की कीजिए यकीन मानिए बड़ा अच्छा लगेगा.. क्योंकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के चेहरों पर मुस्कान देख कर बड़ा सुकुन मिलता है। इसी फलसफे को आत्मसात करते हुए विजय त्यागी ने अपने नाम को यथार्थ किया। त्यागी जी ने अपनी बिटिया आन्वी अग्रहरि के प्रथम जन्मदिवस पर एक अनूठी पहल शुरू की जिसकी नगर में खासी चर्चा है।

मकर संक्रांति एंव बिटिया आन्वी के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर धरकार (बासफोर) बस्ती के 30 परिवारों को एक-एक कम्बल के साथ खिचड़ी से संबंधित कच्चा राशन जिसमें चावल, दाल, तेल, मसाला, हल्दी, मिर्चा, धनिया, आलू, मूली, प्याज, टमाटर, लाई, चूड़ा, ढूंढा, रेवड़ा, गट्टा के पैकेट वितरित कर खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। खाद्यान्न पैकेट पाकर धरकार परिजनों ने बिटिया के दीर्घायु होने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना किया।


















