जौनपुर : थानाध्यक्ष मीरगंज पर सपा नेताओं ने लगाया पीटने का आरोप

जौनपुर : थानाध्यक्ष मीरगंज पर सपा नेताओं ने लगाया पीटने का आरोप

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया बूथ पर सपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष मीरगंज पर लाठी से पीटने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सब बूथ से दूरी पर एक-एक घर में बैठे थे। इसके बाद भी उन्हें परेशान किया गया। विरोध करने पर पिटाई की गई। सूचना मिलने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथ पर पहुंच गए। मछलीशहर विधानसभा के ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया पोलिंग बूथ पर दोपहर में अचानक पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिंह ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। आरोप है कि कई सपा नेता को मारा-पीटा गया।
किसी ने पुलिस से शिकायत की थी कि सवैया बूथ पर फर्जी मतदान हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजी। जिसमें जिला प्रवक्ता लोहिया वाहिनी नितिन यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा उपाध्यक्ष अशोक यादव, राजीव यादव, जय सिह यादव, संतोष यादव, विवेक यादव घायल हो गए। नितिन यादव ने आरोप लगाया कि वह बूथ से दूर एक घर में बैठे थे। अचानक पहुंचे थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश सिंह ने लाठी भांजकर घायल कर दिया। उनके साथ बैठे अन्य लोगों को मारा-पीटा गया है। जान-बूझकर सपा के लोगों को पीटा गया है। एक लड़के को भी पुलिस पकड़ कर थाने ले गई है। सूचना पर सपा नेता विशाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। गांव में तनाव होने के कारण पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना पर सेक्टर मजिस्ट्रेट बद्रीनाथ भी मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है की फर्जी मतदान की सूचना पर थानाध्यक्ष पहुंचे थे सिर्फ पुलिस ने लाठियां भांजी थीं।
Previous articleजौनपुर : हेलो.. मैं फलां बोल रहा हूं, दिनभर बजती रही कंट्रोल रूम की घंटी
Next articleजौनपुर : लिस्ट से नाम कटने के चलते हजारों लोग हुए मतदान से वंचित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?