29 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : दर्शन कर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जौनपुर : दर्शन कर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बिजेथुआ महाबीर धाम से दर्शन कर घर लौटते समय पिपरौल बाजार के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद की सीमा सटे आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के ईशापुर गांव निवासी अंकित यादव (20) पुत्र क्षोभनाथ यादव मंगलवार को घर से बाइक लेकर बजरंग बली का दर्शन करने बिजेथुआ महाबीर धाम गया था। दर्शन कर घर लौटते समय पिपरौल बाजार समीप साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित के परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37192066
Total Visitors
1109
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This