जौनपुर : दलहन दिवस पर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर : दलहन दिवस पर कृषि गोष्ठी का हुआ आयोजन

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित जौनपुर द्वितीय पर गुरुवार को दोपहर एक बजे विश्व दलहन दिवस के अवसर पर किसानों के साथ एक कृषि गोष्ठी का आयोजन हुआ।गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ संजीत कुमार ने मनुष्य के पोषण में दालों के महत्व को बताते हुये कहा कि दालों में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है, जो अन्य सब्जियों से काफी अधिक है।

जिससे मानव के भोजन में दालों का विशेष महत्व बताया साथ ही दलहनी फसलों को उगाने के लिए सुझाव दिया और कहा कि किसानों को चाहिए कि अदलहनी फसलों के बाद दलहनी फसल अवश्य उगाए। वहीं डॉ दिनेश कुमार ने दलहनी फसलों द्वारा नाइट्रोजन स्थिरीकरण के महत्व को बताया उन्होंने कहा दलहनी फसलें अपनी अवस्था के दौरान लगभग 50 से 70 किलोग्राम नाइट्रोजन प्रति हेक्टेयर भूमि में एकत्रित करती है। जिससे भूमि की उर्वरता एवं उत्पादकता में सुधार होता है। केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ विजय कुमार सिंह ने दलहनी फसलों के बीज उत्पादन तकनीकी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, राजेश्वर सिंह, रमेश सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, सचिन यादव, धीरज कुमार, विवेक सिंह समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे I
Previous articleबेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए गए दो शिक्षा अधिकारी
Next articleजौनपुर : लता मंगेशकर के निधन पर राजगीर मिस्त्री ने फ़ोटो लगाकर दी श्रद्धांजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?