जौनपुर : दवा लेने गए युवक को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत शेखजादा मोहल्ला निवासी किशन सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर दवा लेने के लिए कस्बे के ठाकुरद्वारा के सामने एक दवा की दुकान पर गया कि पहले से ही घात लगाए दबंगों ने अपने साथियों के साथ जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों ने घायलवस्था में इलाज हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित घटना की शिकायत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केराकत से कर उचित कार्यवाही करने मांग की।