जौनपुर : दहेज के लिये विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : दहेज के लिये विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

# गुरुवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            पंवारा थाना क्षेत्र के मदवा दोदक गांव मे विवाहिता की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर पंवारा पुलिस ने सास, ससुर, पति समेत छह लोगों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने संबंधी धाराओं मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
शनिवार भोर में थानाध्यक्ष पंवारा राज नारायण चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी ससुर अमृतलाल प्रजापति व पति राहुल पंवारा नहर की पुलिया पर खड़े है। कहीं जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे है। जिसके बाद वह मयफोर्स मौके पर पहुंच घेरेबंदी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : युवक पर कैंची से हमला कर किया गम्भीर रूप से घायल
Next articleप्रयागराज : दारोगा को कचहरी के दूसरी मंजिल से नीचे फेंकने का प्रयास 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?