जौनपुर : दहेज में 10 लाख न देने पर दिया तीन तलाक, पुलिस कर रही हीलाहवाली
नेवढ़िया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नेवढ़िया बाजार निवासी विवाहिता को तीन तलाक देने का मामला क्षेत्राधिकारी कार्यालय मड़ियाहूं पहुंचा। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है।

मोहल्ला निवासी रेयाज ने पुत्री लाडो की शादी 31 दिसंबर 2020 को सुल्तानपुर जिले के गनेशपुर कैथोली निवासी मुस्लिम खान के पुत्र शोएब खान उर्फ बबलू के साथ किया था। शादी दौरान विवाहिता के पिता ने उपहार स्वरूप सोने की अंगूठी, चैन, नथिया, झाला, दो अंगूठी, सोने की मंगलसूत्र, कंगन, चांदी की पाजेब, हाथ का मेहंदी, झूमर व अन्य गृहस्थी का सामान देकर लड़की को विदा किया।

छह माह बीतने के बाद लाडो के पति बबलू ने बिजनेस करने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की। वृद्ध पिता ने किसी तरह कर्ज लेकर दामाद 10 लाख रुपए दे दिए। लेकिन कुछ दिनों बाद दामाद और 10 लाख रुपए दहेज में मांगने लगा। असमर्थता जताने पर बबलू लाडो को मारने पीटने लगा। इसके बाद ससुराल में ही तीन तलाक देकर लाडो को लेकर मायके नवंबर 2021 में छोड़ दिया। पहले तो पिता ने सोचा कि मामला सुलझ जाएगा लेकिन जब फोन पर ससुराल बात किया तो वह पूरे परिवार को गालियां देते हुए दोबारा तलाक की बात करने लगा। तब विवाहिता के पिता रेयाज ने थाने पर लिखित सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।

















