35.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : दिल्ली पुलिस ने गौरा पुलिस के साथ एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

जौनपुर : दिल्ली पुलिस ने गौरा पुलिस के साथ एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार

गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 स्थानीय कस्बे के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास से पुलिस ने शनिवार की रात एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लुटेरे को दिल्ली पुलिस अपने साथ दिल्ली ले गई। अधिक संख्या में पुलिस पहुंचने से कस्बे में हड़कंप मच गया था।
दिल्ली के साकेत थाने के उप निरीक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम गौरा बादशाहपुर थाने पर पहुंची। कस्बे में एक शातिर लुटेरे के होने की सूचना दी। गौरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह और चौकी प्रभारी गौरा आशीष पांडेय हमराहियों के साथ कस्बे में लुटेरे की तलाश में लग गए। एक घंटे खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी लुटेरे को बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए युवक की पहचान विनोद सरोज निवासी हरवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो विनोद बैंक के पास किराए का कमरा लेकर एक माह से रह रहा था। दिल्ली पुलिस विनोद को अपने साथ ले गई। पुलिस की इस कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप मच गया। विनोद के ऊपर दिल्ली में 10 लाख रुपये की दिन-दहाड़े लूट के साथ अन्य प्रदेश में भी लूट का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विनोद सरोज दिल्ली में एक लूट की घटना को अंजाम देकर फरार था। एक पेशेवर अपराधी है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में आई थी। उसे अपने साथ ले गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37137338
Total Visitors
557
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें 

श्रीकला की पीएम से गुहार : मंगलसूत्र और सिंदूर की रक्षा करें  # बसपा उम्मीदवार ने पति धनंजय समेत परिवार...

More Articles Like This