जौनपुर : दिव्यांगजनों को वितरित किया गया सहायक उपकरण

जौनपुर : दिव्यांगजनों को वितरित किया गया सहायक उपकरण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              विकास खण्ड बक्शा में विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु द्वारा दिव्यांगजनों को 56 अदद ट्राईसाइकिल, 05 अदद व्हीलचेयर, 10 अदद हियरिंग एड, एवं 05 अदद स्मार्ट केन का वितरण किया गया है।

सहायक उपकरण वितरण समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार यादव द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुश्री दिव्या शुक्ला एवं खण्ड विकास अधिकारी, बक्सा राजीव सिंह उपस्थित रहें। सहायक उपकरण वितरण में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कर्मचारी एवं विकास खण्ड-बक्सा के कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सहयोग किया गया।
Previous articleजौनपुर : संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिये जेसीआई जौनपुर ने निकाली रैली
Next articleनीट परीक्षा में केराकत के तीन छात्रों ने मारी बाजी, क्षेत्र में हर्ष का माहौल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?