जौनपुर : दुर्गापूजा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की प्रशासनिक बैठक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जनपद में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाए जाने के सम्बंध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सन्तोष कुमार को निर्देश दिया कि साफ-सफाई रहे।

जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएं। जो खुले में रखे गए हों उन्हें ढकने की व्यवस्था तत्काल किया जाये, जर्जर तार कहीं हो तो बदल दिए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रहे। महिला पुलिस भी सक्रिय रहे। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी की जाए।


















