जौनपुर : दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

जौनपुर : दुर्घटना में घायल वयोवृद्ध ने अस्पताल जाते समय तोड़ा दम

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत गभिरन बाजार स्थित शिव मंदिर में दर्शन करने आया वयोवृद्ध सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायला अवस्था में उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से शव अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नरौली गाँव निवासी 72 वर्षीय हिरन्ती गौतम सोमवार की सुबह उक्त प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करने आये थे। मंदिर के पहले ही जिला मुख्यालय के मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। मौके पर जुटे बाजार के लोगों ने इसकी सूचना उसके स्वजनो को दिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Previous articleजौनपुर : खड़े ट्रक में अबूझ कारणों से लगी आग
Next articleजौनपुर : गलत होमवर्क करने पर टीचर ने छात्र को पीटा, घंटों बेहोश रहा छात्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?