जौनपुर : देश का राजनैतिक इतिहास मुलायम सिंह यादव के बगैर अधूरा- वीरेन्द्र सिंह बंटी

जौनपुर : देश का राजनैतिक इतिहास मुलायम सिंह यादव के बगैर अधूरा- वीरेन्द्र सिंह बंटी

# मुलायम सिंह यादव नेताजी की जयंती पर मरीजों में फल वितरित 

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
            उत्तर प्रदेश का राजनैतिक इतिहास बगैर मुलायम सिंह यादव नेताजी के व्यक्तित्व एंव कृतित्व के कभी भी पूरा नहीं हो सकता है। मुलायम सिंह यादव का उत्तर प्रदेश की ही नहीं लंबे समय तक देश की राजनीति को भी प्रभावित किया था।उनके रुतबा के कारण सभी उन्हें ससम्मान नेताजी कहा करते थे उक्त बातें नेताजी की जयंती पर वीरेंद्र सिंह बंटी ने कही। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जयंती के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।
पार्टी कार्यकर्ता व नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदार वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि नेताजी एक ऐसे सर्वमान्य नेता थे जो सच्चे समाजवादी थे। लोहिया जी की विचारधारा को जीने वाले नेताजी की जयंती पर राजकीय पुरुष चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर सपा नेता संजय यादव एडवोकेट, अरशद अंसारी, राम प्रसाद मोदनवाल, मनोज अग्रहरि, अब्दुल रब अंसारी, जसीम खान, अबदुल्ला राईन आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सुरेश पाठक चुने गए अध्यक्ष, संजय सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?