जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना

जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने एक ही रात में चार घरों को बनाया निशाना

# नकदी, जेवर एंव कीमती सामान समेत 10 लाख की चोरी का अनुमान

गौरा बादशाहपुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                    थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में एक ही रात 4 घरों को हौसला बुलंद चोरों ने निशाना बनाते हुए 10 लाख से अधिक की भीषण चोरी को अंजाम दिया। एक ही रात में 4 घरों में हुई चोरी से पूरे इलाके में जबरदस्त हड़कंप मच गया है। चोरी की इस वारदात में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखा जेवरात, कपड़ा व अन्य सभी कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
गांव निवासी बांकेलाल दूबे पुत्र राम कुमार गांव के काफी सुविधा संपन्न माने जाते हैं। इनके घर बीती रात परिवार के लोग जब गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखे सभी जेवरात, कीमती सामान डेढ़ लाख से अधिक की नकदी, बॉक्स, सूटकेस समेत पांच लाख से अधिक का सामान उठा ले गये। इसी के बगल में मुन्ना लाल शर्मा पुत्र रामदुलार के यहां से 70 हजार की चोरी हुई है। यहां दो घरों में चोरी करने के बाद चोरों ने पड़ोस के पब्बर धोबी के दो बेटे महेंद्र धोबी और जोगिंदर धोबी के यहां से भी करीब 7:30 लाख रुपये की चोरी की है।
मंगलवार की सुबह चोरी की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पचौरा ग्राम निवासी स्वास्थ्य विभाग में तैनात वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी नेता रोहिताश दूबे ने इसकी सूचना गौरा बादशाहपुर थाना और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी को दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक ने मामले की जांच की मांग उठाई है।
Previous articleजौनपुर : देश का राजनैतिक इतिहास मुलायम सिंह यादव के बगैर अधूरा- वीरेन्द्र सिंह बंटी
Next articleकन्नौज : क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर से बेखौफ बदमाशों ने लूटी कार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?