जौनपुर : देश का हर मुस्लिम अब बन गया है सिर्फ वोटर- धनंजय सिंह

जौनपुर : देश का हर मुस्लिम अब बन गया है सिर्फ वोटर- धनंजय सिंह

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                देश का मुस्लिम अब सिर्फ वोटर बनकर रह गया है, वह सियासी टूल के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। मुस्लिम की राजनीति करने वाली पार्टियां भाजपा का भय दिखा कर अपनी रोटियां सेंक रही हैं लेकिन मुस्लिम समाज का कोई भी भला नहीं कर रही हैं उक्त बात पूर्व सांसद जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने पत्रकार सारिक खान के आवास पर चहकारी के दौरान कही।
पत्रकार सारिक खान की चाची के देहावसान पर मंगलवार की सांय चहकारी करने पहुंचे पूर्व सांसद व जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह ने परिजनों से कुशलक्षेम पूछ कर मृतकात्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं मौजूद लोगों से कहा कि गलत का विरोध करना शुरू करें तभी समाज का बदलाव सम्भव होगा। इस दौरान मौलाना फैसल, एजाज अली इदरीसी, अब्दुल खालिक खान, अनिल गौतम, हरिश्चंद्र, पूर्व प्रधान संतोष सिंह, विक्रम सिंह, मिर्जा जाहिद बेग, फैज़ान अंसारी, अब्बुलैस अहमद, मो. सैफ खान, अली अहमद उर्फ बच्चा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : कैंसर पीड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Next articleआजमगढ़ में धड़ल्ले से जारी है अवैध शराब की बिक्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?