जौनपुर : देश को खतरा दुर्जनों की दृष्टता से नहीं, सज्जनों की शांति से है- अनिल मिश्र
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। इसी क्रम में शीहीपुर जौनपुर स्थित नव निर्मित कार्यालय पर प्रबुद्ध, प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुभारम्भ पार्टी के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर की गई।

मुख्य अतिथि अनिल मिश्र ने ने कहा कि हमारे लिए व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है। भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, जिससे देश की आस्था जुड़ी है। सदी की इस महामारी के दौरान अमेरिका के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत का कोरोना प्रबंधन बेहतरीन रहा। आप जैसा प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर वर्ग में जा सकता है। यहां अधिवक्ता, चिकित्सक, कारोबारी भी हैं। आप सब समाज का नेतृत्व करते हैं। आप हर जगह हैं आप मूल्यों और आदर्शों के साथ समाज में जाते हैं। आप बता सकते हैं कि देश का हित क्या है। कई बार स्वयं के हित मजबूत हो जाते हैं। अगर देश कमजोर होगा तो आप कमजोर होंगे। आप देश को मजबूत बना लिये व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म की बात कीजिये। हम अपने सारे कार्यकर्तओं को यही बताते हैं। देश को गठबंधन के जरिये राजनैतिक स्थिरता दी थी।



















