जौनपुर : दो दिन से गायब वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जौनपुर : दो दिन से गायब वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
               जिला मुख्यालय रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शनिवार की सुबह एक वृद्ध का सड़क के किनारे रहस्यमय परिस्थितियों में शव पाया गया। उसके शरीर पर कहीं कोई चोट व खरोच का निशान नहीं था।स्थानीय लोगों की मानें तो वह शुक्रवार की शाम से सीएचसी के आसपास टहल घूम रहा था। सुबह सूलीबीर मंदिर के बगल वह अचेतावस्था में देखा गया।
नजदीक जाकर लोगों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पास मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि मृतक सिकरारा थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय त्र्यंबक नाथ उपाध्याय है। सूचना पर पहुंचे उसके पुत्र सुनील उपाध्याय ने बताया कि 17 नवंबर की दोपहर से वह बिना कुछ बताये घर से गायब थे। उनकी तलाश की जा रही थी कि इसी बीच पुलिस द्वारा सूचना मिली कि बदलापुर क्षेत्र में सीएचसी के पास उनका शव पाया गया है। पुलिस ने पंचायत नामा के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पंचायत नामा के बाद पुत्र को सौंप दिया गया।
Previous articleजौनपुर : दहेज के लिये विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?