जौनपुर : दो लाख की नकली दवाओं के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : दो लाख की नकली दवाओं के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

# रामपुर पुलिस एंव औषधी निरीक्षक की संयुक्त टीम को मिली सफलता

रामपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             रामपुर पुलिस एंव औषधी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने थानाध्यक्ष रामपुर ओमनारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में औषधी निरीक्षक की सूचना पर रामपुर बाजार में संदिग्ध व्यक्तियो व संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति जो नकली दवायें बेचते समय गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

अभियुक्त के पास से लगभग 02 लाख रूपये की नकली एन्टीबायोटिक्स दवायें बरामद हुई। अभियुक्त ने अपना नाम संदीप दीक्षित पुत्र तहसीलदार दीक्षित निवासी भानापुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 21/22 में भादवि की धारा 420, 274, 275 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleवाराणसी : प्रकृति का साथ हो तो लंबी उम्र की मिले सौगात- स्वामी शिवानंद
Next articleजौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?