जौनपुर : दो वर्गो में हुए खूनी संघर्ष के मामले में 16 पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत पटैला बाजार में मंगलवार को दो वर्गो के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों से नौ लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें चार की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया था। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में दोनों पक्षों से 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितो को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया।


















