जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई मोदनसेन जयंती

जौनपुर : धूमधाम से मनाई गई मोदनसेन जयंती

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             हमें समाज के उत्थान के लिए एकजुट होना बहुत आवश्यक है। जिससे मोदनवाल समाज को मुख्यधारा में लाया जा सके। उक्त विचार नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मंदिर में गुरुवार रात आयोजित मोदनसेन जयंती के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मोदनवाल सभा के प्रांतीय अध्यक्ष आलोक कुमार आर्य ने कहा।
उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा हुआ है। समाज की मुख्यधारा मे आने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। अपने समाज व संगठन को मजबूत करने के लिए हमें एक जुट होने की आवश्यकता है। कहा मोदनसेन महाराज के बताए गए मार्गों पर चलना होगा जिससे हमारे समाज का विकास हो सके। कार्यक्रम के विशिष्ट बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा व शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने भी अपने  विचार रखे।
कार्यक्रम में स्वजातीय बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर ओम प्रकाश मोदनवाल, विष्णु मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, सत्येंद्र मोदनवाल, संदीप मोदनवाल, गोपाल मोदनवाल, अतुल गुप्ता, शिरीष मोदनवाल, भुनेश्वर मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : शिक्षित बालिका से पूरा समाज होता है सुदृढ़- कृपा शंकर सिंह
Next articleजौनपुर : यातायात माह के दौरान 194 वाहनों का हुआ चालान 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?