जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया अघोर आश्रम का स्थापना दिवस

जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया अघोर आश्रम का स्थापना दिवस

# अवधूत कुटी खाना पट्टी पर आयोजित हुआ समारोह

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के खाना पट्टी स्थित अवधूत कुटी पर रविवार को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अघोर गुरु पीठ बनौरा आश्रम का स्थापना दिवस उल्लास पूर्वक मनाया गया। गत 31 जुलाई 1993 को अघोरेश्वर भगवान राम के शिष्य प्रियदर्शी राम ने अघोर पंथ के ध्वज को अनवरत फहराने के लिए गुरूपीठ बनौरा आश्रम राय गढ़ की स्थापना की थी। तभी से सभी आश्रमों पर इस दिन समारोह आयोजित किए जाते हैं।अबधूत कुटी के सेवक ने बताया कि रविवार को प्रातः छ बजे से आश्रम पर पंथ के अनुयायियों द्वारा गुरु गीता पाठ, शक्ति ध्वज पूजन, हवन आरती के साथ साथ गुरु चर्चा व सत्संग प्रवचन का आयोजन किया गया।

सायं भजन संध्या व भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अपने उद्बोधन में कुटी के सेवक दीप राज ने गुरु के अमृत वचन का स्मरण कराते हुए बताया कि किसी भी धार्मिक संस्थान की स्थापना का आधार संत महात्माओं का विचार होता है। महान संतो के विचारों की पगडंडी पर चलकर हम गन्तव्य तक पहुँच सकते हैं। हमारी बुद्धिमानी इसी में है कि उनके द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करें जिससे हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में दुष्यंत सिंह, डॉ विजय प्रकाश यादव, रविन्द्र यादव, मनीष सिंह, लालती सिंह, शिवराज, आनन्द सिंह, चंदू जायसवाल, अश्विनी श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह रहे।
Previous articleजौनपुर : एआईडीएसओ ने मनाई मुंशी प्रेमचंद की 143वीं जयंती
Next articleजौनपुर : विधायक पंकज पटेल ने सुनी लोगों की समस्याएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?