जौनपुर : नशीला पदार्थ खिलाकर बैनामा कराने का लगाया आरोप

जौनपुर : नशीला पदार्थ खिलाकर बैनामा कराने का लगाया आरोप

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             चचेरे साले की मिलीभगत से भाई को नशीला पदार्थ खिलाकर जमीन का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार अग्रहरि पुत्र ब्रम्हकान्त ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बड़े भाई महेंद्र अग्रहरि को उसके चचेरे साले आजमगढ़ जनपद के ओरिल गांव निवासी बसंत लाल उर्फ रघु ने बीते शुक्रवार को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी मानसिक स्थिति को खराब करके कौड़ियां गांव स्थित जमीन का एक हिस्सा किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री करा लिया। रजिस्ट्री में दर्शायी गई धनराशि का न तो उसे कोई चेक मिला और न ही उसके खाते में स्थानांतरित हुई। आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान दो गवाहों में एक ने मामले फर्जीवाड़ा देख गवाही करने से इंकार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
Previous articleजौनपुर : चाय बनाते समय सिलेंडर फटा, युवक गम्भीर
Next articleजौनपुर : जर्जर सड़क पर धान लगाकर किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?