जौनपुर : नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर हुई मौत

जौनपुर : नहर में नहाते समय किशोर की डूबकर हुई मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर गांव के शारदा सहायक नहर में साथियों संग नहाने गये किशोर की डूबने से मौत हो गयी। मौके पर जुटे गांव के कुछ गोताखोर उसके शव को पानी में खोज बाहर निकाले। स्वजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार सुतौली घाट पर कर दिया।
                                                                               फाइल फोटो
उक्त गांव निवासी 17 वर्षीय आलोक गौतम पुत्र दिलीप शुक्रवार को होली खेलने के बाद घर से लगभग चार सौ मीटर दूर नहर में नहाने के लिए अपने चार और मित्रों के साथ गया था। सभी स्नान कर रहे थे कि अचानक आलोक पानी में डूबने लगा। साथ गये बच्चे शोर मचाने लगे। मौके पर पहुँचें गांव के कुछ तैराक पानी में कूद पड़े। आधे घंटे तलाश के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Previous articleजौनपुर : खेत में काम कर रहे दो युवकों को मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीटा
Next articleसनसनीखेज ! सपा विधायक के घर 5 महीने से कैद मिले ब्लॉक प्रमुख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?