जौनपुर : नहीं रही समाजसेविका जानकी सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर : नहीं रही समाजसेविका जानकी सिंह, क्षेत्र में शोक की लहर

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                   क्षेत्र अंतर्गत राऊतपुर गांव निवासी व ग्रामोदय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राउतपुर रामनगर के संस्थापक प्रबन्धक मनोकानिका सिंह की पत्नी व समाजसेविका श्रीमती जानकी सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की रात निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे पुत्र, पुत्री व नाती, पोतो सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गयीं। घटना की खबर लगते ही शोक संवेदना जताने उनके घर तमाम लोग पहुंच गये। मृतका पत्रकार संजीव सिंह की बड़ी माता थी। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह ने दिया।
Previous articleजौनपुर : भारत विकास परिषद ने बच्चों को बांटा जूता-मोजा
Next articleजौनपुर : 30 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?