31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया पिता ने आरोप

जौनपुर : नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया पिता ने आरोप

# आरोपित किशोरी के साथ कई महीनों से कर रहे थे दुष्कर्म

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार की शाम थाने पर प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही पांच लोगों पर अपने नाबालिग पुत्री के साथ सामुदायिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की मानें तो उसके नाबालिग पुत्री के साथ गांव के पाँच लोग कई महीनों से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

भयवश किशोरी उक्त मामले की जानकारी परिवार में किसी से नहीं बता सकी लेकिन जब किशोरी के पेट में गर्भ ठहर गया तो किशोरी रो-रोकर परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार की शाम किशोरी के पिता पीड़ित किशोरी को लेकर सुरेरी थाने पर पहुंचे और पांच आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सुरेरी पुलिस जांच में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37269340
Total Visitors
600
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This