जौनपुर : चाचा-भतीजे में हुई जमकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर : चाचा-भतीजे में हुई जमकर मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र के पटौरा गांव में मिट्टी गिराने को लेकर चाचा-भतीजे में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर चाचा समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पटौरा गांव के राजेश यादव की उनके चाचा मूलचंद यादव से जमीन को लेकर विवाद है। मंगलवार को राजेश विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहे थे।

जिसको लेकर भतीजे राजेश चाचा मूलचंद में झगड़ा शुरू हो गया। राजेश का आरोप है कि चाचा मूलचंद उनके बेटे आकाश और बीरेंद्र और लल्ला ने मिलकर लात घूसे से पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई राजेश की मां दुर्गा, पत्नी ममता और बहन संजू भाई योगेश और अभिषेक की भी पिटाई की। घायलों ने कोतवाली थाना में पहुंच कर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने चाचा मूलचंद उनके बेटे आकाश समेत बीरेंद्र और लल्ला यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
Previous articleजौनपुर : नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया पिता ने आरोप
Next articleजौनपुर : खेतासराय में मनाया गया अन्तराष्ट्रीय योग दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?