जौनपुर : नाले में गिरने से ट्राली चालक की हुई मौत
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भैरोपुर गांव स्थित पुलिया पर आराम कर रहे ट्राली चालक की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गौरैयाडीह निवासी मनी सरोज (40) भैरोपुर गांव ट्राली चलाकर आया और गांव के ही एक पुलिया पर आराम करने लगा। सोते-सोते वह पुलिया से नीचे नाले में गिर गया।
















