जौनपुर : निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

जौनपुर : निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप

# आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद कराया काम, प्रदर्शन कर जताया विरोध

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                    क्षेत्र के सिहौली गांव में एक नाला पर पुलिया का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा 45 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उक्त पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कार्य में लगे मजदूरों को वहां से हटा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उच्च स्तर की सामग्री पुल निर्माण में लगती है तो कार्य होने देंगे वरना कार्य रुका रहेगा।
बताते चले कि पुल निर्माण का कार्य ठीकेदार द्वारा किया जा रहा है। यहां पुल निर्माण कार्य मे घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद दर्जनों ग्रामीण यहां पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और पुल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने के आरोप में निर्माण कार्य बंद करा दिया। विरोध कर रहे मिट्ठू गिरी ने बताया इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से होने के बाद भी यहां पुल निर्माण कार्य मे काफी अनियमितता बरती जा रही है।
इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों का आवागमण होता है। उसके बावजूद इस पुल के निर्माण में आठ एक के मसाले व घटिया ईट से हो रहा रहा है। और इस कार्य मे आठ व 10 एमएम का सरिया का उपयोग किया है। वहीं लोकल सीमेंट और मरे हुए पत्थर की गिट्टी का भी उपयोग किया जा रहा है। इस कारण यह पुल निर्माण के बाद कभी भी धंस सकती है। विरोध करने वालो में श्यामनाथ गिरी, बृजेश सिंह, अमलधारी, संजय नगर, सूरज यादव, संतोष यादव, सुनील यादव सहित आदि लोग रहे।
Previous articleजौनपुर : निपुण भारत के सभी घटकों पर प्रशिक्षण दें एआरपी- बीएसए
Next articleएक सफर मशहूर जुलूस-ए अजा में अंजुमनों ने किया नौहा मातम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?