जौनपुर : नौनिहालों ने अभिभावक संग एसडीएम को सुनाई आपबीती
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के नौनिहालों ने पाटीदारों द्वारा रोके गए रास्ते को लेकर अभिभावक के साथ बुधवार को एसडीएम से गुहार लगाई। एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में नौनिहालों ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को जब हम लोग स्थानीय विद्यालय उमा वैजयंती पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रहे थे तो पड़ोस के कतिपय लोग डांट कर रास्ता रोक दिया। उस दिन तो हम लोग विद्यालय नहीं जा पाए।
















