जौनपुर : न्याय के लिए घर के बाहर धरने पर बैठी मासूम बेटी संग मां

जौनपुर : न्याय के लिए घर के बाहर धरने पर बैठी मासूम बेटी संग मां

# प्रेम विवाह के बाद पति को ढूंढते मुंबई से आई है महिला

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   मासूम बेटी संग पत्नी को छोड़ मुंबई से फरार पति को ढूंढते उसके घर पहुंची महिला को पुलिस से न्याय न मिलने पर रविवार को वह घर के बाहर चौखट पर धरने पर बैठ गई। हाथ में तख्ती लिए महिला न्याय की गुहार लगा रही है।
मुंबई निवासी सुनीता ने बताया कि मुंबई के कल्याण में वह सेक्योरिटी गार्ड थी। इस बीच वहीं रह रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव निवासी मिंटू कुमार प्रजापति के प्रेमजाल में आ गई। वर्ष 2018 में दोनों ने एक मंदिर में शादी कर लिया। एक साल बाद उसे एक बेटी पैदा हुई। इस दौरान उसका पति उसे मुंबई में छोड़कर फरार हो गया। काफी दिनों बाद तलाश के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली तो वह पति को ढूंढते जमदहां गांव पहुंची।
उसे घर में घुसने नहीं दिया गया तो थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक न्याय के लिए पहुंची। जहां उसे आश्वासन मिलने जमदहां गांव लौट आई। गांव के किसी ने उसे सहारा दिया। दस दिन बीत जाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिला। कहीं से न्याय न मिलने पर महिला अपने मासूम बेटी के साथ आज पति के चौखट पर धरने पर बैठ गई। उसका कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह वह वहां से नहीं जाएगी। महिला के धरने पर बैठते ही हड़कंप मच गया है।
Previous articleवाराणसी : नन्दघर में मनाई गई राष्ट्रपिता बापू एंव शास्त्री जी की जयंती
Next articleजौनपुर : सुर्खियों में रहता है खेतासराय का जय माँ विन्ध्वासिनी दुर्गापूजा पण्डाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?