जौनपुर : न्यायाधीश एंव जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जौनपुर : न्यायाधीश एंव जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जनपद न्यायधीश एम पी सिंह एंव जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के बैरकों की गहन तलाशी ली गयी। बंदियों से वार्ता कर भोजन व स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

अधिकारियों द्वारा पाकशाला की साफ- सफाई पर विशेष ध्यान देने व बंदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिये गए। समय- समय पर कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही साफ- सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र दुबे, जेल अधीक्षक एस. के पांडे, जेलर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : महिला पीजी कॉलेज की टीम अव्वल
Next articleजौनपुर : भाषा संरक्षण के लिए बढ़ाने होंगे कदम- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?