जौनपुर : पंजीकरण शुल्क की आय से होगी श्रीराम घाट साफ-सफाई- सीआरओ
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) रजनीश राय ने अवगत कराया है कि कतिपय समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित होने पर कि श्रीराम घाट पर मनमानी वसूली हो रही है। प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के साथ रामघाट शमशन घाट का भ्रमण किया गया। मौके पर मौजूद लगभग सभी व्यक्तियों से पूछ-ताछ की गयी, उनके द्वारा यह बताया गया कि उनसे कोई अधिक वसूली नहीं की गयी है, हाँ कुछ लोगों ने मुखाग्नि के बदले अपनी स्वेच्छा से डोम राज को अधिक पैसा देने की बात कही, लेकिन कोई जबरदस्ती वसूली से इन्कार किया।



















