जौनपुर : पंवारा पुलिस ने सवा चार किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मछलीशहर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 जनपद में अपराध एंव अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के निर्देशन में थानाध्यक्ष पंवारा मनोज कुमार अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर भटेवरा मुख्य गेट के पास से अभियुक्त धीरज सिंह पुत्र स्व. सूर्यवंश सिंह निवासी खाखोपुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को एक झोले में 04 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा के साथ पकड़ा गया था। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।