जौनपुर : पकड़े गए फर्जी परीक्षक की जमानत खारिज
# मूल्यांकन केंद्र पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों की कड़ी नजर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे मूल्यांकन केंद्र में पकड़े गए फर्जी परीक्षक सुभाष चंद्र की जमानत गुरुवार को नामंजूर हो गई है। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के कड़े निर्देश के बाद मूल्यांकन केंद्र पर लगातार परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृत लाल पटेल निरीक्षण कर रहे हैं।परीक्षकों के सभी डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पर भी नजर रखी जा रही है।

















