35.6 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

जौनपुर : पति समेत आठ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : पति समेत आठ के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

महराजगंज।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                  स्थानीय पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति समेत सात ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में दस लाख रुपये व स्कार्पियो की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है।
थाना क्षेत्र के नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री शिल्पा की शादी 28 मई 2019 को महराजगंज थाना के केशवपुर निवासी राजनाथ यादव के पुत्र अशोक के साथ हुई थी। तहरीर के अनुसार मनोज ने शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये, बुलेट बाइक के लिए दो लाख रुपये नकद व लाखों रुपये मूल्य के आभूषण और अन्य सामान दिए थे। पति अशोक महानगर में किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। घर पर मौजूद देवर अवधेश शिल्पा के साथ अश्लील हरकतें किया करता था।
ससुरालीजन दहेज में दस लाख रुपये व स्कार्पियो की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति के रिश्तेदार बिजलेश ससुराल वालों जलाकर मार डालने के लिए उकसाते थे। ऐसे में फिर मायके आ गई। तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने पति अशोक यादव, ससुर राजनाथ, सास उर्मिला देवी, जेठ संतोष कुमार, देवर अवधेश कुमार व बिजलेश के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37419148
Total Visitors
322
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This