जौनपुर : पत्रकार अजय सिंह का असमय जाना अपूरणीय क्षति- अमित सिंह
# उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित की शोकसभा
सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में एक शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के असमय मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।


















