35.6 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : पत्रकार अजय सिंह का असमय जाना अपूरणीय क्षति- अमित सिंह

जौनपुर : पत्रकार अजय सिंह का असमय जाना अपूरणीय क्षति- अमित सिंह

# उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित की शोकसभा

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में एक शोक सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह के असमय मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि अजय सिंह जैसे निर्भीक निडर ईमानदार पत्रकार का असमय अपने बीच से जाना अत्यंत ही दुःखद एवं पत्रकारिता जगत तथा पूरे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अजय सिंह न सिर्फ एक कुशल एवं प्रखर पत्रकार थे बल्कि सहजता सरलता के प्रतिमूर्ति थे, दुःख की इस घड़ी में प्राथमिक शिक्षक संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर जिलामंत्री सतीश पाठक, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, राजेश सिंह, उमेश यादव, अतुल सिंह, जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संतोष बघेल, शैलेश सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, सरोज सिंह, दिवाकर चौहान, भूपेश सिंह, राजीव तिवारी, मुन्ना लाल, स्वतंत्र कुमार, विशाल सिंह, प्रदीप सूर्या, सुधाकर, पारस नाथ यादव, अजय सिंह, राजीव मणि त्रिपाठी, अजीत सिंह, राजीव लोहिया, राजीव उपाध्याय, गिरीश सिंह, संतोष सिंह, रोहित सिंह, सजल सिंह, धनंजय मिश्र, उमेन्द्र सिंह इत्यादि लोग उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37038194
Total Visitors
478
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This