जौनपुर : परीक्षा लेने मऊ जा रहे परीक्षकों की स्कार्पियो ट्रक से टकराई, तीन घायल
# गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास हुआ हादसा
धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग पर गोपालापुर गांव के पास परीक्षा लेने मऊ जा रहे परीक्षकों की स्कार्पियो ट्रक से टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण स्कार्पियो में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
बता दें कि मंगलवार को भोर में लगभग साढ़े चार बजे जौनपुर- आजमगढ़ मार्ग पर गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सामने आ रही ट्रक से सीधा टकरा गई। टक्कर तेज होने के कारण स्कार्पियो में सवार प्रकाश चंद पाल पुत्र राम दुलार (42) निवासी गोहुआ थाना मुंगरा बादशाहपुर, सरोज यादव पुत्र अम्बरीष यादव (45) निवासी मधपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर व अनिल कुमार पुत्र लल्लू (35) निवासी बड़ागांव थाना जलालपुर गम्भीर रूप से घायल हो गए।




















