जौनपुर : पशु अस्पताल पर पांच महीने से नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन

जौनपुर : पशु अस्पताल पर पांच महीने से नहीं है एंटी रैबीज इंजेक्शन

# मंहगे दामों में बाजारों से  खरीदने के लिए पशुपालक हैं विवश 

धर्मापुर।
हरिओम सहाय 
तहलका 24×7 
               जहां आए दिन इंसानों को कुत्ता काटने की घटनाएं आम बात हो गई है तथा इनके लिए एंटी रैबीज सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है वहीं बेजुबान पशुओं को अगर कुत्ता काट लें तो उनको रैबीज से बचाव के लिए धर्मापुर पशु अस्पताल पर विगत पांच महीने से कोई भी एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नही है।
इस मामले में पूछे जाने पर क्षेत्र के पशु पालक राय साहब यादव, राम नारायण, ठेलू, सुभाष चंद्र व सुमिरन आदि ने बताया कि उनके पशुओं को घास चरते समय कुत्ते ने काट लिया था। धर्मापुर के पशु अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर इंजेक्शन लगवाना पड़ा। इस संदर्भ में पूछे जाने पर पशु चिकित्साधिकारी धर्मापुर डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पांच माह से एंटी रैबीज उपलब्ध नहीं है। बार- बार एंटी रैबीज की मांग की जा रही है। जल्द ही पशु अस्पताल पर एंटी रैबीज उपलब्ध हो जाएगी।
Previous articleजौनपुर : कृषि की कार्ययोजना एवं सन्तुलित खेती से बढ़ेगी आमदनी
Next articleजौनपुर : हार्डवेयर की दुकान से तीस हजार की चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?