36.7 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : पशुओं का नि:शुल्क होगा कृत्रिम गर्भाधान- डॉ विपिन कुमार

जौनपुर : पशुओं का नि:शुल्क होगा कृत्रिम गर्भाधान- डॉ विपिन कुमार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 पशु चिकित्सालय सोंधी के चिकित्सक डॉ विपिन कुमार ने शनिवार को पशुपालकों के साथ बैठक की। जिसमें राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत पशुओं को नि:शुल्क कृत्रिम गर्भाधान किए जाने की जानकारी दी।इस दौरान पशुओं को टैग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पशुपालकों को आधार नंबर देना जरूरी होगा। टैग होने के बाद गर्मी में कृत्रिम गर्भाधन की तीन बार सुविधा दी जाएगी। पशुपालकों को इसका कोई खर्च नहीं देना पड़ेगा। यह सुविधा पशु सेवा केंद्र मानीकलां, लपरी पर भी उपलब्ध रहेगी।
बताया कि इस समय पशुओं में चमड़ी की गाँठ वाली बीमारी की शिकायत आती है। ऐसे में लक्षण पाये जाने पर नजदीकी पशु सेवा केंद्र पर संपर्क करने की सलाह दी। पशुओं को बीमारी से बचाव के लिए पशु शाला की साफ सफाई करने के साथ चूने का छिड़काव करना चाहिए। बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से दूर रखें। इस मौके पर संजय शर्मा, जयराम गौतम, हीरालाल यादव, राजेश यादव, विजय कुमार, महबूब अहमद, भूपेंद्र कुमार, शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37256140
Total Visitors
837
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This