जौनपुर : पांच नर्सिंग होम में प्रशासन ने छापेमारी कर जड़ा ताला

जौनपुर : पांच नर्सिंग होम में प्रशासन ने छापेमारी कर जड़ा ताला

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को पांच नर्सिंग होम पर ताला बंद कराया गया। एसडीएम डा. प्रदीप कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एससी वर्मा ने कस्बे के नर्सिंग होम की जांच की। छापा मारने की सूचना मिलते ही कई क्लिनिक और नर्सिंग होम के संचालक ताला बंद कर भाग निकले।

 

महाराजगंज रोड पर स्थित बाल चिकित्सालय और एक अस्पताल, शाहगंज रोड स्थित तीन अस्पतालों में जांच की गई। दस्तावेज नहीं दिखाने पर पांचों पर ताला लगा दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रशासन की चेतावनी के बाद भी यह लोग अवैध नर्सिंग होम संचालित कर रहे थे। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। एक सप्ताह पहले प्रशासन ने कुछ नर्सिंग होम को तीन दिवस के भीतर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा था। उनमें से कुछ ने जवाब नहीं दिया है। उन्हें भी बंद कराया जाएगा।
Previous articleआजमगढ़ जहरीली शराब कांड में छह और आरोपियों पर लगा रासुका
Next articleजौनपुर : दिनदहाड़े असलहे से आतंकित कर बदमाशों ने डाक्टर को लूटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?