जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी

जौनपुर : पारिवारिक कलह से क्षुब्ध अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खाकर की खुदकुशी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत खुदौली गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के 50 वर्षीय हरेंद्र ने सुबह कोई विषैला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर चले गए। विषैला पदार्थ खाने के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल 
Next articleजौनपुर : भारतीय स्टेट बैंक के कर्मियों ने किया पौधारोपण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?