जौनपुर : पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में बिलावल भुट्टो का फूंका गया पुतला

जौनपुर : पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में बिलावल भुट्टो का फूंका गया पुतला

# प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी पर भाजपाईयों ने जताया विरोध 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
                    नगर के जेसीज चौक पर सोमवार शाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री मोदी पर उनकी अभद्र टिप्पणी पर आक्रोश जताया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।
सोमवार को शाम पांच बजे जेसीज चौक पर नगर पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए और पीएम मोदी के खिलाफ बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी पर रोष जताया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की कड़ी निन्दा करते हैं और पाकिस्तान सरकार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। लोगों को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, सर्वेश चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान अक्षत अग्रहरि, सर्वेश चौरसिया, देवी प्रसाद चौरसिया, मंडल मंत्री शुभम अग्रहरि, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, मुस्तकीम अहमद, महफूज अहमद, ओम चौरसिया, सभासद निजामुद्दीन, अमित, चिंताहरण शर्मा, भुवनेश्वर मोदनवाल, श्रीश अग्रहरि, विजय लक्ष्मी, वेदप्रकाश, महेश लालवानी, कृष्णकुमार सोनी, अलमास, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप साहू, रविकान्त जायसवाल, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर विधायक ने छात्रों को सराहा
Next articleजौनपुर : इस्लाम में महिलाओं के बेमिसाल अधिकार- मौलाना सबीहुल हसन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?