जौनपुर : पिता करते रहे स्टेशन पर इन्तेज़ार, बेटे की आई मौत की खबर

जौनपुर : पिता करते रहे स्टेशन पर इन्तेज़ार, बेटे की आई मौत की खबर

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से मुंबई से शाहगंज स्टेशन पर पहुंचे पिता को लेने के लिए आ रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना मौत हो गई। स्टेशन पर बेटे के इन्तेजार में बैठे बाप को जब उसकी मौत की मनहूस खबर लगी तो उनके पाँव के नीचे से जमीन खिसक गई। बदहवास पिता अस्पताल पहुंचे।सुल्तानपुर जनपद के अखण्ड नगर थानान्तर्गत नगरी गाँव निवासी इंदल कुमार (32) अपने पिता काली प्रसाद को शाहगंज रेलवे स्टेशन से लेने के लिए आ रहा था।

बाबपुरवा गाँव के समीप बाइक असंतुलित होकर इलेक्ट्रॉनिक रिक्शे से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिसमें इंदल गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर बेटे के इन्तेजार में स्टेशन पर बैठे पिता ने जब फोन करके देर होने का कारण जानने का प्रयास किया तो फोन पर किसी दूसरे ने उन्हें मनहूस खबर दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट में तीन घायल
Next articleजौनपुर : डीएम ने तहसील, थाने और नगर पालिका का किया निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?