जौनपुर : पीडब्ल्यूडी की मनमानी से आक्रोशितजनों ने किया प्रदर्शन
# नाली निर्माण को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, जमकर किया विरोध
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कस्बा के बंजारेपुर शिव मंदिर के पास सखैला के लोगों ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के मनमानी को लेकर प्रदर्शन किया। कस्बे में जल निकासी के लिए बन रही नाली का निकास विभाग सखैला के तालाब में जबरदस्ती कर रहा था जिससे मोहल्ले के लोग भड़क उठे।



















