27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : पीड़ित परिजनों की हर सम्भव मदद के लिए आम आदमी पार्टी सदैव तत्पर- ग़ालिब शेख

जौनपुर : पीड़ित परिजनों की हर सम्भव मदद के लिए आम आदमी पार्टी सदैव तत्पर- ग़ालिब शेख

# तालाब में डूबने से मृत हुए अबोध बच्चों के परिजनों से आप प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

शाहगंज।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत जहरुद्दीनपुर में विगत दिनों तालाब में डूबने से तीन बच्चो की मृत्यु पर आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवारों के घर पहुंच कर सांत्वना देते हुए सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। वहीं प्रदेश सचिव विवेक यादव ने गरीब मजबूर बेबस लाचार वर्ग की लड़ाई सदैव लड़ने का आश्वासन देते हुए परिवार को इस मुसीबत के समय न्यायिक कार्यवाही में होने वाले खर्च का बीड़ा उठाने की बात कही।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजय गुप्ता ने उनकी आपबीती सुनकर किसानों के परिवार में होने वाले किसी भी प्रकार की आपदा पर उक्त किसान परिवार को सदैव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में युवा नेता विनोद प्रजापति, मो. अबूशाद, मुमताज अहमद, योगेंद्र यादव, शौकत अली, वसीम अहमद आदि शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37220839
Total Visitors
726
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This