29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : ब्लाक शाहगंज सोंधी में ब्लाक प्रमुख की लड़ाई हुई दिलचस्प

जौनपुर : ब्लाक शाहगंज सोंधी में ब्लाक प्रमुख की लड़ाई हुई दिलचस्प

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सूबे के सबसे अधिक बीडीसी सदस्य वाले ब्लाक शाहगंज सोंधी में इस बार ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर कांटे का मुकाबला होगा। इस ब्लाक में प्रमुख पद पर लगभग चार दशक से पूर्वमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के परिवार के खाते में ही रहा लेकिन इस बार इस पद को लेकर कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने की तैयार कर ली है जिससे अब लड़ाई दिलचस्प हो गयी है।

शाहगंज सोंधी ब्लाक प्रमुख पद पर इस बार पूर्व मंत्री के परिवार के प्रत्याशी एवं भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी के भाई अजय सिंह की पत्नी मंजू सिंह आमने सामने हैं। मंजू सिंह को भाजपा से टिकट मिलना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने इस ब्लाक में परिवर्तन लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बार पूर्व मंत्री की को काफी मशक्कत के बाद ही विजय मिल सकती है।

चर्चा यह भी है कि इस ब्लाक के बीडीसी भी इस बार परिवर्तन करने का मन बना चुके हैं। इसी तरह मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए पूर्व विधायक विनोद सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह फंटू चुनाव मैदान में है यहां भी कांटे का मुकाबला होना तय है। भाजपा से सत्येंद्र सिंह फंटू को ब्लाक प्रमुख पद का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। कमोवेश अधिकांश ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद को लेकर सियासत गरमा गई है।
हालांकि अभी शासन स्तर से तिथि की घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह माना जा रहा है कि जैसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव समाप्त होगा वैसे ही ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। वैसे इस समय जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर सियासत चल रही है। जिला पंचायत सदस्यों व बीडीसी की कीमत बढ़ गई है। सदस्य अपना वोट देने के लिए मुंहमांगी रकम की मांग कर रहे हैं। इन सदस्यों को जो प्रत्याशी संतुष्ट करने में सफल होगा वही जीत फतह करेगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121793
Total Visitors
658
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This