जौनपुर : पीयू में छह नये सेंटर आफ एक्सीलेंस होंगे स्थापित
# प्रदेश सरकार की ओर से मिली अनुदान की स्वीकृति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मिले हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने सभी 6 शिक्षकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।प्रदेश सरकार की ओर से विवि को छह नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए अनुदान की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से शोध के लिए अनेक अवसर प्राप्त होंगे। इससे शिक्षक और छात्र को नए संसाधन उपलब्ध होंगे।
















